April 22, 2026

अनोखा मामला: 12 साल के बच्चे ने सांप को काटकर मार डाला, जानिए क्या है पूरा मामला

Screenshot_20221030-192102__01

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सांप के काटने से एक बच्चे को इतना गुस्सा आया कि उसने भी सांप को दो बार काट लिया। इससे सांप लहुलूहान हो गया। घटना में बच्चा तो बिल्कुल स्वस्थ है, लेकिन सांप की मौत हो गई है। घटना बगीचा विकासखंड के पंडरापाठ में गुरुवार को हुई थी। इलाज के बाद बच्चा शनिवार को अपने घर आ गया।


पहाड़ी कोरवा जनजाति के 12 साल के बच्चे दीपक राम ने बताया कि वो अपनी बहन के घर खेलने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान एक नाग ने उसके हाथ में काट लिया। नाग ने उसके हाथ को भी जकड़ लिया था। इससे उसे बहुत गुस्सा आया और उसने भी बदले में नाग को अपने दांतों से दो बार काट लिया, जिससे उसकी चमड़ी अलग हो गई। सांप को गहरा घाव लगा और उसने वहीं मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बच्चे ने कहा कि इसके बाद उसने अपनी बहन को सांप काटने की जानकारी दी। बहन ने मां-बाप के घर जाकर बताया और फिर उसका इलाज करवाया गया। फिलहाल बच्चा बिल्कुल ठीक है। बच्चे की मां ने बताया कि तेज गुस्से में आकर बेटे ने नाग को काट लिया था।


You may have missed