April 21, 2026

आंवला नवमी पर जंगल में लगा था 52 पारियों का मेला: पुलिस ने सिविल ड्रेस में मारा छापा, 42 गिरफ्तार

4441281510111111152_1667397050

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आंवला नवमी पर हर साल की तरह इस बार भी जुआरियों का मेला लगा था। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस की टीम भी सिविल ड्रेस में तैनात रही। बावजूद इसके जुआरियों का फड़ जमा रहा। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 42 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 49 हजार 400 रुपए बरामद किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।


आंवला नवमी पर हर साल की तरह इस बार भी कोटा क्षेत्र के कोरी बांध के जंगल में सुबह से जुआरियों का मेला लगा रहा। दरअसल, क्षेत्र में अलग-अलग जगह से पिकनिक मनाने की आड़ में जंगल में फड़ लगाकर जुआ खेलने की पुरानी परंपरा है। यही वजह है कि पुलिस की सख्ती के बाद भी यहां हर साल जिले के साथ ही कोरबा, कवर्धा सहित मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से जुआरी दांव लगाने पहुंचते हैं।


You may have missed