August 22, 2026

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन: 10वीं–12वीं पास करें आवेदन, कई पदों पर होगी भर्ती

latest job update

सूरजपुर: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर के द्वारा दिनांक 14 नवम्बर 2022 को समय 10.30 बजे से 2.00 बजे तक कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का अयोजन किया गया है। जिसमें क्षेत्र के नियोजक एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पाेरेट लिमेटेड अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा (छ.ग) के द्वारा निम्नाकित पदों हेतु भर्ती किया जाना है।


जिसका पद लाईफ मित्र के लिए कुल संख्या 50 तथा शैक्षणिक योग्यता 10,12 वीं उत्तीर्ण एवं पोस के लिए संख्या 45 शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास कार्यस्थल सूरजपुर में होगा, जिसकी संभावित वेतनमान कमीशन कार्यानुशान होगी।

इच्छुक ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड एवं आधार कार्ड के साथ पेन कार्ड, बैंक पास बुक, आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ उक्त दिनांक को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते है।


You may have missed