May 1, 2026

Watch Video: सोई हुई महिला के मुंह में जा घुसा सांप, डॉक्टर ने यूं खींचकर निकाला बाहर

Screenshot_20221113-135208__01

हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई थी, जिसमें एक लड़की के कान में किसी तरह एक सांप घुस गया था, जिसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया. यह बिल्कुल हैरान कर देने वाली घटना थी. अब कुछ इसी से मिलती-जुलती एक घटना फिर सामने आई है, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इस बार एक महिला के मुंह में ही एक सांप घुस गया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यकीनन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.


दरअसल, महिला गहरी नींद में सोई हुई थी, इसी दौरान उसके मुंह में एक बड़ा सा सांप घुस गया, जिसके बाद डॉक्टर ने कड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकाला. सांप को महिला के मुंह से निकालने के बाद तो डॉक्टर भी डर गया कि कहीं वो उसे काट न ले. वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला बेहोश सी पड़ी हुई है और डॉक्टर ने उसके मुंह में एक लाइट वाली स्टिक डाली हुई है, जिसकी मदद से वो सांप को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. धीरे-धीरे करके जब डॉक्टर ने सांप को महिला के मुंह से बाहर निकाला तो वह भी डर के मारे पीछे हट गए.


You may have missed