May 1, 2026

गर्ल्स हॉस्टल के पीछे कचरे के ढेर में मिला नवजात का शव, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

2241355-untitled-2-copy

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल के एक गर्ल्स हॉस्टल के पीछे कचरे के ढेर में नवजात का शव मिला है। जिससे हड़कंप मच हुआ है। मामले की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।


इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला पूरा मामला शहडोल कोतवाली क्षेत्र के पांडव नगर का है। यहां स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के पीछे रविवार दोपहर कचरे के ढेर में कपड़े में लिपटे एक नवजात को देखा गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। इस घटना से हर कोई हैरान है कि कोई मां इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है। लोग ये कयास लगा रहे बिन ब्याही माँ ने अपने कलंक को छिपाने के लिए अपने जिगर के टुकड़े को मरने के लिए फेंका होगा। जिससे उसकी मौत ठंड में पड़े होने के कारण हो गई। नवजात का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।


You may have missed