सरकारी नौकरी: इंजीनियर समेत इन पदों पर निकली वैकेंसी.. आवेदन की आखिरी तारीख 27 अप्रैल
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके पास इसे हासिल करने का सुनहरा मौका है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने जूनियर इंजीनियर, पब्लिक प्रोसिक्यूटर, रिसर्च ऑफिसर समेत कई सारे पदों पर वैकेंसी निकाली है. इन पदों पर ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है. योग्य और इच्छुक अभ्यार्थी यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 27 अप्रैल है.


यूपीएससी भर्ती अभियान के तहत कुल मिलाकर 146 पदों पर युवाओं की नियुक्ति की जाएगी. ये भर्ती अलग-अलग पोस्ट और विभागों के लिए की जाएगी. अभ्यार्थियों को बताया जाता है कि वे एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, पे स्केल समेत अन्य डिटेल्स के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. युवाओं की सहूलियत के लिए खबर में ऑफिशियल नोटिफिकेशन का लिंक दिया गया है. इस लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन पढ़ा जा सकता है. Official Notification of UPSC JE Recruitment
किन पदों पर होगी नियुक्ति?
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 20 पोस्ट
जूनियर इंजीनियर (सिविल): 58 पोस्ट
पब्लिक प्रोसिक्यूटर: 48 पोस्ट
असिस्टेंट डायरेक्टर (रेगुलेशन एंड इंफोर्मेशन): 16 पोस्ट
रिसर्च ऑफिसर (योगा): 1 पोस्ट
रिसर्च ऑफिसर (नैचुरोपैथी): 1 पोस्ट
असिस्टेंट डायरेक्टर (फॉरेंसिक ऑडिट): 1 पोस्ट
असिस्टेंट आर्किटेक्ट: 1 पोस्ट
कैसे करना है नौकरी के लिए अप्लाई?
नौकरी के लिए आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर आपको One-time registration (OTR) पर क्लिक करना होगा.
इस तर आप अपना रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल तैयार कर पाएंगे.
रजिस्ट्रेश के बाद संबंधित पोस्ट के लिए अप्लाई करें.
आखिर में अपनी डिटेल्स को फिल कर लें.
सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करिए और एप्लिकेशन फीस भरकर सब्मिट कर दीजिए.
भविष्य में इस्तेमाल के लिए एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लीजिए.
कितनी है एप्लिकेशन फीस?
किसी भी पद पर नौकरी के लिए आवेदन करते समय एप्लिकेशन फीस के तौर पर 25 रुपये देने होंगे. एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई एप्लिकेशन फीस नहीं है. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए एप्लिकेशन फीस रखी गई है.

