प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: आज भी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर,धमतरी, बालोद समेत कई जिलों में तेज आंधी… आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी
रायपुर: छत्तीसगढ़ में गुरुवार रात एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी और गरज चमक के साथ रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। कुछ जगहों में देर शाम से तेज हवाओं का दौर जारी रहा। कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी जानकारी मिली है।


बदलते मौसम और बारिश की मौजूदगी ने एक बार फिर लोगों को परेशानी में डाल दिया है। जिन जिलों में ज्यादा आंधी और बारिश का सामना करना पड़ा। उसमें कोरबा, मुंगेली, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, राजनांदगांव, बालोद, बलौदा बाजार, महासमुंद और धमतरी शामिल हैं।
मौसम विभाग द्वारा आकाशीय बिजली से लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में मौसम और आकाशीय बिजली से अलर्ट रहने भी कहा जा रहा है।

