स्वस्थ शरीर के लिए चाणक्य की इन बातों को जरूर करें फॉलो, नहीं लगेगा कोई रोग
आचार्य चाणक्य का मानना था कि जीवन का सबसे बड़ा सुख निरोगी काया होती है. व्यक्ति जितना स्वस्थ होगा वह अपने लक्ष्य के प्रति उतने ही लगन के साथ मेहनत कर सकेगा. चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी भी अपनी सेहत को लेकर खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. अगर आप स्वस्थ रहेंगे तो आप अपनी मंजिल आसानी से पा सकेंगे लेकिन अस्वस्थ व्यक्ति अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाता है. आइए जाने चाणक्य ने सेहत को लेकर किन बातों पर जोर दिया है


माना जाता है कि मानव शरीर अधिकतर पानी से बना होता है अर्थात पानी की मात्रा शरीर में अधिक होती है. जिनके शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंचता है उन्हें रोग आसानी से घेर लेते हैं. इस बात का भी ध्यान रखें कि खाना खाते वक्त पानी ना पिए.
फिट रहने के लिए व्यक्ति को कच्चे भोजन के बजाय अधिक पिसा हुआ अनाज ग्रहण करना चाहिए. माना जाता है कि यह शरीर को अधिक स्वस्थ रखता है साथ ही आपको आसानी से कोई रोक भी नहीं पकड़ता है. अपने आहार में दूध को जरूर शामिल करें.
चाणक्य ने स्वास्थ्य को लेकर कही कुछ बातों में गिलोय की महत्वता का भी जिक्र किया है. उनका मानना था कि जो व्यक्ति प्रतिदिन योग करता है, साथ ही गिलोय का सेवन करता है उससे बीमारियां कोसों दूर रहती हैं. आप अपने आपको ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं.
स्वस्थ रहने के लिए जितना संभव हो सादा भोजन ग्रहण करें. माना जाता है कि इससे आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है. तामसिक भोजन ग्रहण करने से शरीर रोगों से आसानी से ग्रस्त हो जाता है. जिसके कारण आप निरंतर बीमार रहते हैं या कोई बीमारी आपको हमेशा परेशान करती रहती है. इसलिए कोशिश करें कि सादा भोजन ही ग्रहण करें.

