July 2, 2026

6 जून का राशिफल: सिंह, कन्या और तुला वालों को मिलेगी आर्थिक सफलता

aaj ka rashifal

जून 2023 मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
शनि व शुक्र आईटी व मैनेजमेंट नौकरी में लाभ देंगे। नवम चन्द्रमा भाग्योदय करेगा। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर व गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।


6 जून 2023 वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आईटी व बैंकिंग नौकरी से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में सफलता देगा। शनि दिवस को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।

6 जून 2023 मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
इस राशि से द्वादश सूर्य राजनीति के लिए बहुत बेहतर हैं। धनु के चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

6 जून 2023 कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। आईटी, फ़िल्म व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मूंग व गुड़ का दान करें।

6 जून 2023 सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
अभी सूर्य दशम में हैं। चन्द्रमा का गोचर आज आपको धार्मिक कार्यों में सफलता देगा। तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

6 जून 2023 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
सूर्य व चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में सफलता देंगे। पारिवारिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शनि व बुध नौकरी में सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। गेंहू व मसूर का दान करें।

6 जून 2023 तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
सूर्य अभी इसी राशि से अष्टम व चन्द्रमा यहां से अब तृतीय हो गए हैं। नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान लाभदायी रहेगा।

6 जून 2023 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। मसूर का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। विष्णु जी की पूजा करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

6 जून 2023 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज इस राशि से खष्ठम सूर्य व इस राशि का चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं। धन की प्राप्ति होगी। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

6 जून 2023 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
इस राशि से पंचम सूर्य व द्वितीय शनि लाभ देंगे। चन्द्रमा धनु राशि यानी द्वादश भाव में हैं। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया, आईटी व बैंकिंग नौकरी में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

6 जून 2023 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
चतुर्थ स्थान पर सूर्य पारिवारिक कार्यों में सफल करेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। नौकरी से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। परिवार संग यात्रा सुखद रहेगा।

6 जून 2023 मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
इस राशि से तृतीय सूर्य व दशम चन्द्रमा दिवस को मंगलमय रहेंगे। गुरु व मंगल रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। चने की दाल का दान करें। राजनीति में प्रगति के संकेत हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।


You may have missed