November 20, 2026

रायपुर में युवती की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत: स्थानीय लोगों ने जताई धक्का देकर गिराने की आशंका..

IMG_20230607_112903

रायपुर: राजधानी रायपुर की एक पॉश सोसायटी में युवती 7वीं मंजिल से नीचे गिर गई, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की ये घटना है। घटना की खबर लगते ही स्थानीय लोग और युवती के परिजन मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे।


भीड़ में मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि लड़की को धक्का देकर मार दिया गया होगा। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर इस घटना की जांच कर रही है। मोवा इलाके में पाम बेलिजियो नाम की सोसायटी में ये घटना हुई है।

मृतक युवती का नाम भोली बघेल बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 24-25 साल बताई गई है। और वह साफ-सफाई का काम करती है। घटना की जानकारी मिलते ही पंडरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

पाम ब्लाजियो सोसायटी में रहने वाले बिजनेस मैन सिद्धार्थ सिसोदिया के घर पर काम करती थी। कारोबारी के घर में दाे कुक भी काम किया करती थीं। फिलहाल किसी तरह के विवाद या हत्या किए जाने जैसी बात पुलिस की अब तक की जांच में सामने नहीं आई है। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को देने की कार्रवाई की जा रही है।


You may have missed