चुनावी सरगर्मी: रायपुर के हैदरी मस्जिद में मुतवल्ली चुनाव कल, प्रत्याशियों ने तेज किया प्रचार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हैदरी मस्जिद ट्रस्ट शिया असना अशरी मोमिन जमात के मुतवल्ली पद के लिए 11 जून को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा शांति पूर्वक चुनाव करवाने की जिम्मेदारी रिटायर्ड डीएसपी शोएब अहमद खान को सौंपी है। जिनके देखरेख में मस्जिद का चुनाव सपन्न किया जाना है। हैदरी मस्जिद का मुतवल्ली चुनाव रोचक होने की उम्मीद है। यहां कुल वोटरों की संख्या करीब 700 है।


हैदरी मस्जिद ट्रस्ट में करीब 13 साल बाद चुनाव कराया जा रहा है। मुतवल्ली चुनाव के लिए मोमिनपारा के दो प्रत्याशी, हैदर अली करबलाई और इंजीनियर मोहम्मद इक़तेदार हैदरी (गुलफ़ाम) अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वक्फ बोर्ड के द्वारा दोनों प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जा चुका हैं।
हैदर अली को चांद तारा तो वहीं मोहम्मद इक़तेदार (गुलफ़ाम) को उगता सूरज अलॉट किया गया है। 11 जून को होने वाले मतदान (चुनाव स्थल) के लिए हैदरी इमाम बाड़ा को चुना गया हैं। जहां सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। वहीं शाम तक इसका रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा।
मुतवल्ली बनने के लिए प्रत्याशियों ने लोगों से जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया हैं। अधिक से अधिक तादात में अपने समर्थकों को मतदान करने की अपील कर रहे हैं। व्यक्तिगत रूप से मिलकर समर्थन मांग रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं। प्रत्याशी और वोटरों के रुझान से ऐसा लग रहा है कि इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होगा।
चुनाव की प्रक्रिया
25 मई को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक नामांकन फार्म का वितरण और नामांकन राशि जमा की गई।
27 मई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन फार्म जमा किया गया।
28 मई को 11 से 3 बजे तक नामांकन फार्म की स्क्रूटनी की गई।
29 मई को नाम वापसी और 30 मई को चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया।
11 जून सुबह 11 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन शाम 5 बजे गिनती शुरू कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

