ड्रामेबाज गिलहरी ने अपनी एक्टिंग से किया सभी को हैरान: Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियोज वायरल होते हैं. इनमें से कुछ को देखकर आप खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं, तो कुछ वीडियो को देखकर आप हैरत में पड़ जाते हैं.


फिलहाल, उड़ने वाली गिलहरी के एक ऐसे ही वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है. इसमें गिलहरी गजब की एक्टिंग करती हुई नजर आती है. वीडियो शेयर करने वाले ने लिखा है, इसे तो ऑस्कर से नवाजा जाना चाहिए.
वायरल हो रहे वीडियो में आप एक गिलहरी को घर के कॉरिडोर में मस्ती करते हुए देख सकते हैं. तभी गिलहरी वहां रखे एक मॉपर से टकरा जाती है. इसके बाद वह जो कुछ भी करती है, उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
https://twitter.com/Figensport/status/1666492338267381793?t=c2EEN_q2jauLayUAdL6DOw&s=19
ऐसा लग रहा है कि गिलहरी इस बात के लिए काफी ट्रेन्ड थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉपर के गिरते ही गिलहरी कुछ इस तरह से एक्टिंग करती है, जैसे मॉपर की वजह से उसकी जान चली गई हो. यकीन मानिए, आप इस वीडियो को दो बार देखेंगे.
गिलहरी के इस बेहद मजेदार वीडियो को ट्विटर पर @Figensport नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. यूजर ने कैप्शन दिया है, और ऑस्कर जाता है.
ये वीडियो क्लिप लोगों को किस कदर पसंद आ रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 28 लाख से अधिक बार इसे देखा जा चुका है, जबकि 23 हजार लाइक्स और 3,523 रिट्वीट मिल चुके हैं.

