रायपुर में पूरी की तर्ज पर नीकलेगी रथयात्रा: राज्यपाल विष्णु भूषण हरिचंदन और CM भूपेश बघेल होंगे शामिल
रायपुर: राजधानी रायपुर में हर साल की तरह इस साल भी महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra 2023) गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से निकाली जाएगी|


पूरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के अलग-अलग रथ होंगे, जिसमें भगवान जगन्नाथ नंदीघोष, भाई बलभद्र ताल ध्वज और बहन सुभद्रा देवदलन रथ में सवार होकर मौसी के घर जाएंगे|
जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने आज एक प्रेस वार्ता में बताया कि मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे रथ यात्रा में प्रदेश के राज्यपाल विष्णु भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित तमाम विधायक भी शामिल होंगे|
राज्यपाल सोने के झाड़ू से छेरापहरा की रस्म अदा करेंगे| उन्होंने बताया कि जगन्नाथ मंदिर का निर्माण पूरी की तर्ज पर किया गया है, इस साल जगन्नाथ पुरी से रथ का एक पहिया भी लाया गया है, जो कि मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद स्थापित की जाएगी|

