छुट्टी नहीं निलने पर डिप्टी कलेक्टर निशा ने दिया इस्तीफा: गृहप्रवेश में जाने के लिए मांगी थी अनुमती
छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने इस्तीफा दे दिया है, ऐसे में निशा के आमला से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे हैं| हालांकि इस मसले पर निशा बांगरे खुलकर नहीं बोल रही हैं|


दरअसल, डिप्टी कलेक्टर बांगरे ने अपने घर के उद्घाटन और एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन इसकी अनुमति उन्हें नहीं दी गई| जिसके बाद उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया|
बैतूल एसपी के मुताबिक एक फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय सर्व धर्म सम्मेलन और विश्व शांति पुरस्कार की अनुमति मांगी थी, लेकिन उचित दस्तावेज नहीं पेश करने की वजह से उनको अनुमति नहीं मिली|

