May 1, 2026

Sehore Kubereshwar Dham: कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन, रुद्राक्ष वितरण का कार्यक्रम भी तय

IMG_20230630_195224

सीहोर (Sehore) के कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham) में 1 जुलाई से 3 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) महोत्सव का आयोजन किया गया है| इस दौरान रुद्राक्ष वितरण (Rudraksha Vitran) का कार्यक्रम भी तय किया गया है|


सीहोर प्रशासन ने आयोजन समिति को पत्र लिखकर पार्किंग व्यवस्था के लिए 25 एकड़ भूमि की मांग की है|

विठलेस सेवा समिति को इस संबंध में एक पत्र लिखा गया है, जिसमें प्रशासन ने 25 एकड़ भूमि में पार्किंग के लिए व्यवस्था करने का अनुरोध किया है|

हालांकि विठलेस सेवा समिति के पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि समिति के पास जितनी भी पार्किंग की भूमि उपलब्ध है, उसी में व्यवस्था की जाएगी | उनके पास 25 एकड़ जमीन नहीं है|

गुरु पूर्णिमा उत्सव के मौके पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह अपने घर से ही गुरु पूर्णिमा उत्सव मना सकते हैं|

यह अपील बारिश के मौसम के कारण पार्किंग की कमी को देखते हुए की गई है|


You may have missed