April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में लगने जा रहा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का दिव्य दरबार: इस जिले में होगा हनुमंत कथा का आयोजन

IMG_20230616_123611

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) का दिव्य दरबार (Divya Darbar) एक बार फिर छत्तीसगढ़ में सजने जा रहा है| दरअसल, दुर्ग जिले के भिलाई में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) का दिव्य दरबार (Divya Darbar) सजने जा रहा है।


जयंती स्टेडियम ग्राउंड में 22, 23 और 24 सितंबर को पंडित धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा श्री हनुमंत कथा का वाचन किया जाएगा।

बोल बम सेवा सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का दिव्य दरबार की तैयारी लंबे समय से की जा रही थी। महाराज ने कथा का समय दे दिया है।

दया सिंह ने बताया कि 22 सितंबर से 24 सितंबर तक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का दिव्य दरबार जयंती स्टेडियम से लगे मैदान में सजेगा। समिति द्वारा इसकी तैयारियां की जा रही है।

दया सिंह ने बताया कि रोजाना पंडित शास्त्री का दिव्य दरबार व हनुमंत कथा का आयोजन होगा। सुबह 11 से 2 बजे तक बागेश्वर महाराज का दिव्य दरबार सजेगा और शाम 4 से 7 बजे तक श्री हनुमंत कथा का आयोजन होगा।

दया सिंह ने भिलाई शहर वासियों से इस अलौकिक दिव्य दरबार में पहुंचकर श्री हनुमान की महिमा का बखान सुने और दिव्य दरबार में अपनी समस्याओं का समाधान करें।


You may have missed