April 19, 2026

11 अगस्त का राशिफल: मिथुन और कन्या सहित 5राशियों को मिलेगा आज शुभ लाभ

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष राशि
आज मेष राशि के जातक परिवार की जरूरतों और समस्याओं पर पूरा फोकस करेंगे। परिवार को आज समय भी देंगे। पैसों के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा। धन संपत्ति से संबंधित कोई अच्छी डील हो सकती है, जिससे धन लाभ होगा। माता से भी आज लाभ की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन किसी बात को लेकर शाम के समय तनाव हो सकता है। घर पर किसी से वाद-विवाद उलझने से बचें। सेहत नरम-गरम रहेगी। आर्थिक मामलों लापरवाही से बचें।


आज भाग्य 93% तक मेष राशि वालों के पक्ष में रहेगा। पहली रोटी आज गौ माता को खिलाएं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले आज रचनात्मक रहेंगे, विरोधियों पर भारी पड़ेंगे
दांपत्य जीवन में आज वृषभ राशि के जातक उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं लेकिन बावजूद इसके मन में प्रसन्नता रहेगी। लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा। आप रचनात्मक होंगे, प्यार के मामले में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में अपना ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आज आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। व्यापारी वर्ग आज दोपहर तक कारोबार में व्यस्त रह सकते हैं और कोई अधूरा काम पूरा करने के बाद काम में मन नहीं लगेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि
मानसिक तनाव के कारण आज मिथुन राशि वालों को निर्णय लेने में असुविधा होगी। दांपत्य जीवन में प्यार के साथ तकरार भी होता रहेगा। लेकिन लव लाइफ के मामले में दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में दिन बेहतर रहेगा, अदालती मामलों में सफलता पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा और आंखों या पीठ और कंधों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। पैसों के लिए व्यर्थ की भागदौड़ से कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है, इसलिए संयमित होकर काम करते रहें।

आज भाग्य 79% तक मिथुन राशि के पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें और छोटी कन्या को फल का दान दें।

कर्क राशि
मानसिक तनाव अधिक रहेगा और खर्चे भी काफी होंगे जिससे आज कर्क राशि के जातक उलझन में रहेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर भी आज सोच विचार में रह सकते हैं। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। प्रेम के मामले में आज का दिन आपको प्रसन्नता प्रदान करेगा। लेकिन पत्य जीवन में तनाव महसूस कर सकते हैं। आपको दूर की यात्रा का मौका मिल सकता है। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा। आर्थिक मामलों में सितारे बताते हें कि आज आमदनी की तुलना में खर्च काफी बढा रहेगा जिस पर आपको काबू करना होगा।

आज भाग्य 69% तक कर्क राशि वालों के पक्ष में रहेगा। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

सिंह राशि
आज के दिन सिंह राशि के सितारे कहते हैं कि इनका दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यों में इनको आज सफलता मिलेगी। कोई चाहत पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शिक्षा में रुकावटें आएंगी। संतान के प्रति चिंता बनी रह सकती है। लव लाइफ के मामले में भी आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर है, जीवनसाथी को कोई उपलब्धि मिल सकती है। आप अपने व्यक्तिगत प्रयासों से किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता पाएंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य गायत्री मंत्र का आज आप पाठ करें।

कन्या राशि
आज कन्या राशि के जातकों पर भाग्य मेहरबान हो रहा है। आज आपकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको आज छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए सुखदायक रहेगी और आपको आर्थिक लाभ भी दिलाएगी। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है। लेकिन दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध के मामलों में परिजनों का विरोध हो सकता है। आज धन की आज शाम आप परिवार की खुशी के लिए कुछ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं या कोई चाहत पूरी कर सकते हैं।

आज भाग्य 68% तक कन्या राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि
किसी जरूरी काम में रुकावट आने से आज तुला राशि वालों का मन परेशान हो सकता है। ससुराल वालों से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन किसी बात को लेकर आपसी मतभेद रह सकता है। अचानक धन लाभ के योग भी आज आपकी राशि में बनता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से विवाद होने से आपको परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन आज आपका शांतिपूर्ण रहेगा, लव लाइफ के मामले में भी आज आप भाग्यशाली रहेंगे। घर में किसी वस्तु की खरीदारी को लेकर किसी से छोटा मोटा मतभेद हो सकता है।

आज भाग्य 92% तक तुला राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि
वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहेगा। आज आपका जीवनसाथी रोमांटिक मूड में रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य आपका थोड़ा कमजोर रह सकता है। सितारे कहते हैं कि आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में आप सफलता पा सकेंगे। धन लाभ होगा, लेकिन शाम का समय बहुत खर्चीला हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा फिर भी एहतियात के तौर पर खान-पान में संयम रखें। आज शाम के बाद स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है।

आज भाग्य 75% तक वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आर्शर्वाद लें।

धनु राशि
धनु राशि के जातक आज विरोधियों से घिरे रहेंगे, लेकिन पराक्रम और साहस से आप उन पर भारी पड़ेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन थोड़ा उदास रह सकता है। आज पुराना कर्ज चुकाने में आप सफल रहेंगे। स्वास्थ्य कुछ डांवाडोल रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी. काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। भाग्य आपका साथ देगा और कम प्रयास में आप अच्छी सफलता पाएंगे। प्रतियोगिता में आप सफलता पाएंगे। पीठ पीछे विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन सामने बोलने का साहस नहीं जुटा पाएंगे।

आज भाग्य 73% तक धनु राशि वालों के पक्ष में रहेगा। तुलसी को जल और दूध अर्पित करें और दीप दिखाएं।

मकर राशि
मकर राशि के जातक आज बेहद रोमांटिक मूड में नजर आएंगे। यदि विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन आपका सुखद रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र बदलने पर विचार कर रहे हैं तो प्रयास कीजिए सफलता पाएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। दोपहर बाद किसी एकांत स्थान पर घूमने जा सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र से शुभ समाचार मिल सकता है, लेकिन खुशियां बांटने वालों की कमी हो सकती है। अधूरे कार्यों को समय से पूरा करने की कोशिश करें, काम टालेंगे तो परेशानी होगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप करें और शिवजी का अभिषेक करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज माता से सुख और लाभ मिलेगा। लेकिन किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रह सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई बातचीत आगे बढ़ेगी। मनोकामना पूर्ति से मन आपका उत्साहित । इसके बाद अधिकांश समय घरेलू कामकाज निपटाने में व्यतीत होगा, शाम को आनंद प्राप्ति के अवसर मिलेंगे, खर्चों पर नियंत्रण रखने का पूरा प्रयास रहेगा, फिर भी परिवार की खुशी के लिए खर्च करना पड़ेगा। आज कुंभ राशि के जातकों को उदर संबंधी परेशानी हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को चावल का दान दें।

मीन राशि
आज मीन राशि वालों का साहस और पराक्रम बढेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। प्यार के मामले में आज का दिन रोमांटिक रहेगा। सहकर्मियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। पिता से आपके संबंध बेहतर होंगे। आज दोपहर के आसपास धन का आगमन अन्य दिनों की तुलना में अधिक होने से खुशी मिलेगी। दोपहर तक कोई इच्छा पूरी होने से मन में प्रसन्नता रहेगी।

आज भाग्य 87% तक मीन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।


You may have missed