July 6, 2026

एल्विश यादव ने अपने नाम की बॉस ओटीटी के सीजन 2 की ट्रॉफी: हिस्ट्री में पहली बार वाइल्ड कार्ड एंट्री ने जीता शो

IMG_20230815_002346

Bigg Boss OTT 2 Winner 2023: एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने सभी कंटेस्टेंट को मात देकर ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है, एल्विश की जीत की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है.


‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में सबसे पहले पुनीत सुपरस्टार सबसे पहले एक ही घंटे में बाहर हो गए थे. बिग बॉस ओटीटी 2′ में एल्विश यादव ने बाकी 4 घरवालों को कांटे की टक्कर दी. कहा जा रहा है कि घर में लाख कहासुनी के बावजूद एल्विश यादव ही इस शो के असली विनर बन गए हैं. एल्विश ने यह शो जीतकर धूम मचा दी है.

बिग बॉस ओटीटी 2 को अपना विनर मिल गया है. एल्विश यादव शो के विनर बन गए हैं. उन्होंने 25 लाख के साथ बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की. वहीं अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनरअप रहे. बता दें कि एल्विश ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली थी.

अपने नाम की ट्रॉफी
14 अगस्त की रात शानदार ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ, जिसमें विनर के नाम से परदा उठा. और इस बार जनता ने एल्विश यादवको अपना विजेता चुना. जिसके बाद उन्हें बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी दी गई. साथ ही उन्हें 25 लाख रुपये भी मिले.

आपको बता दें कि 7 जून से जब शो की स्ट्रीमिंग हुई थी, तो उस समय कुल 13 कंटेस्टेंट बिग बॉस ओटीटी के घर में शामिल हुए थे. जिनमें से पुनीत सुपरस्टार घर से बेघर होने वाले पहले कंटेस्टेंट थे. उन्हें पहले ही दी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. इसके बाद बिग बॉस की रेटिंग में भी फर्क देखने को मिला था. इसके बाद एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर यादव ने बिग बॉस ओटीटी का सिस्टम संभाला था. इसी के बाद बिग बॉस को देखने वालों की संख्या बढ़ने लगी.

आखिर में फिनाले में यूट्यूबर एल्विश यादव, फुकरा इंसान फेम अभिषेक मल्हान, बिहार की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और बॉलीवु़ड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने जगह बनाई. वहीं अब सभी फाइनलिस्ट को मात देते हुए एल्विश यादव ने जीत हासिल कर ली है. सलमान खान ने उन्हें अपने हाथों से बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी सौंपी.


You may have missed