August 18, 2026

अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान: भखारा क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

IMG-20230902-WA0000

धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के ग्रामीण ने अघोषित बिजली कटौती की समस्या से जूझते नजर आ रहे हैं…. बीते कई दिनों से भखारा क्षेत्र में रात्रि 12 बजे से सुबह 3 बजे तक कटौती की जा रही है..


अघोषित विद्युत कटौती से गुस्साए सैकड़ो ग्रामीणों ने शुक्रवार रात्रि 12 बजे धमतरी- रायपुर नेशनल हाइवे में चक्काजाम किया…. और सड़क के बीचों बीच बैठकर नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने बिजली कटौती बंद करने की मांग की…..

इधर चक्काजाम की खबर मिलते ही तहसीलदार, बिजली विभाग के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर ग्रामीणो को समझाने की कोशिश की… .लेकिन ग्रामीण अपने जिद में अड़े रहे…..

जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारी ने लाइनमेन प्रेम साहू को हटाने और सुचारू रूप से बिजली प्रदाय करने का लिखित आश्वासन पर चक्काजाम खत्म किया….. ग्रामीणों ने अधिकारियों को 3 दिन के भीतर समस्या को हल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी…


You may have missed