April 18, 2026

आज के भारत-पाकिस्तान मैच में भी बारिश की आशंका: जानिए अगर मैच रद्द हुआ तो क्या होगा

IMG_20230911_164352

एशिया कप (Acia Cup 2023) में भारत-पाकिस्तान (IND vs Pak) के बीच कोलंबो में रिजर्व डे (Reserve day match) पर खेला जाने वाला आज के मैच में भी बारिश बाधा डाल सकती है। कोलंबो में सुबह बादल छाए हुए थे। हल्की बारिश भी हुई।


मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी एक्यूवेदर ने सोमवार दोपहर एक बजे 69% और 2 बजे 49% बारिश का अनुमान जताया था।

एशिया कप ग्रुप स्टेज का दूसरा मैच रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला गया था। पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। बारिश की वजह से भारतीय पारी पूरी नहीं हो सकी थी।

टीम इंडिया खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बना चुकी थी और इसी स्कोर से वह सोमवार को यानी आज आगे खेलेगी।

आज मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक अंक
अगर भारत और पाकिस्तान के बीच बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। इससे पाकिस्तान को ज्यादा फायदा होगा। पाकिस्तान के तीन अंक हो जाएंगे। जबकि भारत का 1 अंक होगा।

हालांकि, भारत को अभी सुपर-4 में 2 मैच खेलने हैं। मंगलवार को श्रीलंका के साथ खेलना है, जबकि 15 सितंबर को बांग्लदेश के खिलाफ भिड़ना है। वहीं पाकिस्तान को केवल श्रीलंका के खिलाफ 14 सितंबर को भिड़ना है। पाकिस्तान ने सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में बांग्लदेश को 7 विकेट से हराया था।


You may have missed