April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज: 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

barish alert

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


जानकारी के मुताबिक, ओडिशा तट पर एक निम्न दाब का क्षेत्र है और वहां चक्रवाती सिस्टम भी है। इसके असर से राज्य में आज से मानसूनी गतिविधियां शुरू होंगी। जशपुर और रायगढ़ जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 4 दिनों से बारिश नहीं होने की वजह से तापमान तेजी से बढ़ा है। मंगलवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक था। यहां 40 फीसदी बादल थे। लेकिन सुबह से शाम तक तेज धूप थी। तापमान बढ़ने के साथ नमी घटी है और उमस बढ़ गई है।

लोग रात तक उमस से बेचैन रहे। अधिकतम तापमान रायपुर में 34.2, माना एयरपोर्ट में 33.4, बिलासपुर में 33.5, पेण्ड्रारोड में 32.8, अंबिकापुर में 31, जगदलपुर 33.8, दुर्ग 33.2 और राजनांदगांव में 33.5 डिग्री


You may have missed