21 सितंबर का राशिफल: धनु राशि वालों की नौकरी में बदलाव की संभावना, कुंभ राशि वालों को रुका पैसा मिलने के योग
मेष – पॉजिटिव- आज परिस्थितियां मन मुताबिक बनी रहेगी, लेकिन समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। नजदीकी लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा और किसी खास उद्देश्य को पूरा करने की प्रेरणा भी मिलेगी। सिर्फ व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखने के लिए व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहना होगा।


नेगेटिव- अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार लेने से परहेज करें। गुस्से और ईगो की वजह से आपके बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अपने निजी कामों में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों व संबंधियों को नजरअंदाज ना करें। सामाजिक गतिविधियों में भी उपस्थिति रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस के काम व्यवस्थित चलते रहेंगे। नई नीतियों की भी जानकारी हासिल करना जरूरी है। ऑफिस में अपने पेपर तथा फाइलें कंप्लीट रखें। गैर कानूनी कामों से बचें। आलस्य के कारण कोई काम कल पर न टालें।
लव- घर-परिवार में सुकून भरा वातावरण रहेगा। किसी प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। तथा पुरानी यादें भी ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- वायरल बुखार और बदन दर्द की शिकायत रहेगी। इस समय उचित इलाज तथा भरपूर आराम लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
वृष – पॉजिटिव- रुका काम पूरा होने से राहत मिलेगी। समय अनुकूल है। अपनी प्रतिभा और योग्यता को पहचाने। वरिष्ठ लोगों को कुछ समय बागवानी और प्रकृति के समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। किसी समारोह में जाने का भी निमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव- युवाओं को अपने किसी कार्य को लेकर असमंजस की स्थिति रह सकती है, अनुभवी तथा वरिष्ठ सदस्यों की मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें और अपना टारगेट हासिल करने के लिए प्रयासों को बढ़ाएं। घर में किसी बात को लेकर माहौल बिगड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में धैर्य और गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। अभी कुछ चुनौतियां रहेंगी। लेकिन तनाव से कुछ हासिल नहीं होगा। अच्छा समय आने पर समस्याएं हल हो जाएंगी। नौकरी में ज्यादा काम होने से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बेहतरीन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अपनी समर्थ से ज्यादा कार्य भार लेना आपको मानसिक और शारीरिक रूप से थका देगा। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन – पॉजिटिव- अपना संपर्क दायरा और अधिक बढ़ाएं, इससे आपकी पहचान बढ़ेगी और नई जानकारियां भी मिलेंगी। फाइनेंस संबंधी चल रही परेशानियों से आज कुछ राहत मिलेगी तथा आर्थिक समस्या भी दूर होगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आप पर बना रहेगा।
नेगेटिव- दोस्तों तथा व्यर्थ की मौजमस्ती की वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही रह जाएंगे। इसलिए समय का उचित प्रतिबंधन रखना बहुत जरूरी है। पारिवारिक व्यवस्था पर ध्यान ना देने की वजह से परिवार जन नाराज रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम होने से व्यवस्था बनाना मुश्किल रहेगा। आज आप फैसले लेने में थोड़े असहज भी होंगे। बेहतर होगा, कोई भी काम करने से पहले घर के बड़ों की सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों की अधिकारियों से अनबन चल रही है तो उसका समाधान मिल जाएगा।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ने से पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक थकान और तनाव की वजह से अपने आप में आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। इसकी वजह से शारीरिक कार्य क्षमता में भी कमी आएगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क – पॉजिटिव- दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखना आपके मन मुताबिक सफलता देगा और मनोबल भी पड़ेगा। पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उससे संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। किसी कोर्स आदि में एडमिशन के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी अथवा किराएदारी संबंधी मामलों में कुछ विवादित स्थिति बनने की आशंका है। किसी भी प्रकार की उधारी संबंधी लेनदेन ना करें। क्योंकि वसूली मुश्किल रहेगी। युवा वर्ग फालतू बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम से ही मतलब रखें।
व्यवसाय- कारोबार में अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। स्टाफ आदि पर निर्भर ना रहे। साथ ही आंतरिक व्यवस्था में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। दूर दराज की व्यावसायिक पार्टियो के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। ऑफिशियल कार्यों में लापरवाही ना बरतें।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में और अधिक मधुरता लेगी आज आप अपने जीवन साथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने प्रति लापरवाह ना रहे। स्त्री जनित रोग परेशान कर सकते हैं। हाइजीनिक रहना और तुरंत इलाज लेना आपको जल्दी स्वस्थ भी करेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह – पॉजिटिव- पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में आप के द्वारा रखे गए पक्ष को सराहना मिलेगी। किसी नई जानकारी को सीखने में भी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई नया अवसर मिलेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय भावुकता और जल्दबाजी में लेने की बजाय प्रैक्टिकल रहे। इस समय अपने व्यक्तिगत संबंधित किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें। क्योंकि आपका नुकसान हो सकता है और इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर दिनभर मेहनत की स्थिति रहेगी, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा लेंगे। ऑफिशियल पार्टियो के साथ मीटिंग आदि के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस से जुड़े मामलों को बहुत सावधानी से करें।
लव- दिन भर की भागदौड़ के बावजूद आप परिवार के साथ मनोरंजन और हास-परिहास के लिए भी समय निकाल लेंगे। तथा घर का माहौल सुखद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- थकान का दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए योग और व्यायाम पर भी ध्यान दें ।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या – पॉजिटिव- इस समय अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने से व्यवस्थित दिनचर्या बनेगी और आप अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपके संपर्क कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ और अधिक घनिष्ठ होंगे। सायं काल के समय लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव- कोई भी विषम परिस्थिति बनने पर घबराना नहीं है, उनका डटकर सामना करें। अपनी व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करना आपका दायित्व है। पॉलिसी और निवेश संबंधी मामलों में अभी ज्यादा पैसा ना लगाएं।
व्यवसाय- कारोबार में नए संपर्क बनेंगे और उनसे फायदा भी मिलेगा। काम में पूरी एकाग्रता रखने से उपलब्धियां मिल सकती हैं। अपने कामकाज के बारे में किसी से कुछ भी शेयर न करें, वरना कुछ लोग रुकावट डाल सकते हैं। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा तथा आपसी सामंजस्य और प्रेम भावना भी बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- गैस और अपच की समस्या से बचने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या रखें। तथा उचित खानपान ले।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
तुला – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधी कोई हम कार्य आज संपन्न होने के संभावना है। जिसमें उचित लाभ होने की भी संभावना है। समय का उचित प्रतिबंधन करने से आपको अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ कोई नजदीकी मनोरंजन यात्रा का प्लान बनेगा।
नेगेटिव- किसी की भी व्यक्तिगत लाइफ में हस्तक्षेप करने से आपकी मान-हानि भी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने यह काम से मतलब रखें। यह समय बहुत ही धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। ससुराल पक्ष के साथ मधुरता बनाए रखने में आपको ही प्रयास करने होंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी भी तरह का लेनदेन करते वक्त सावधानी रखें। धोखा होने की आशंका है। इस समय अपने काम की क्वालिटी को भी और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। अपने बॉस व उच्चाधिकारियों के बीच आपके निर्णय को प्राथमिकता दी जाएगी।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद का असर परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और थकान से बचने के लिए अपने आराम के लिए भी निकालें तथा व्यायाम करना भी जरूरी हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज आपको अपने किसी विशेष कार्य में सफलता मिलने वाली है। लोग भी आपकी काबिलियत और योग्यता के कायल भी हो जाएंगे। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है तो आज उससे संबंधित गतिविधि आसानी से संपन्न हो जाएगी।
नेगेटिव- सफलता मिलने पर अपनी उपलब्धियों पर ज्यादा दिखावा करना उचित नहीं है। जीवन की वास्तविकता को समझे और उसका सामना करें। कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन व सलाह का अनुसरण करें।
व्यवसाय- बिजनेस में खुद को साबित करने के लिए और अधिक संघर्ष और मेहनत करें। क्योंकि अभी परिस्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। अपने कार्य से संबंधित और अधिक जानकारियां हासिल करें। नौकरीपेशा लोगों को भी अपना टारगेट हासिल करने में बहुत अधिक परिश्रम करना होगा।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।
स्वास्थ्य- आप स्वास्थ्य और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परंतु फिर भी सावधानी बरतते हुए खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- धार्मिक अथवा सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। तथा जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आप कुछ संकल्प भी लेंगे। बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के आशीर्वाद व अनुभव से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- अपनी भावनाओं पर काबू रखें क्योंकि इस वजह से आपके कुछ निर्णय गलत भी हो सकते हैं। इसलिए व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। संतान की पढ़ाई व करियर से संबंधित कार्यों में खर्चा की अधिकता रहेगी। मन में नकारात्मक विचार ना उपजने दें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कामकाज का बोझ बढ़ेगा, लेकिन रोजमर्रा के कामों में बिल्कुल कोताही न करें। सभी काम समय पर निपटाने का प्रयास करें। इस वक्त किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं।
लव- जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मविश्वास व संबल प्रदान करेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आएगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार का नकारात्मक असर स्वास्थ्य और मानसिक थकान का कारण बनेगा। कुछ समय अपने आराम लिए भी अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
मकर – पॉजिटिव- आज का दिन आपको कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रखेगा। परिवार पर आपका नेतृत्व भी रहेगा। अगर किसी विशेष कार्य के लिए लोन का प्रयास कर रहे हैं तो आज समस्या हल हो सकती है। घर में अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें बच्चे भी मौज मस्ती करते नजर आएंगे।
नेगेटिव- कानूनी नियमों की अनदेखी न करें। कोई भी वाद-विवाद जैसी स्थिति बनने पर धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है। उत्तेजना से समस्या और अधिक बढ़ सकती हैं। किराएदारी संबंधी मामले सुलझाने में किसी की मध्यस्थता रखना समस्या का हल रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में भविष्य संबंधी योजनाओं पर काम करने में काफी हद तक सफल होंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और आपके मनपसंद कार्यभार भी मिलेगा। सरकारी नौकरीपेशा लोग पब्लिक प्लेस पर फालतू विवाद में न पड़ें। इससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना संबंधों में दरार आ सकती है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और कमजोरी जैसे परेशानी बढ़ सकती हैं। आराम ले तथा संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ – पॉजिटिव- संतान के भविष्य को लेकर जो आपके विचार चल रहे थे, आज उससे संबंधित शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक रखरखाव और सुधार संबंधी कामों में भी आपसी वार्तालाप से कोई निर्णय हो जाएगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपका बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना आपके मान सम्मान को भी बढ़ाएगा।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। तथा जीवन की वास्तविकता को समझें। अपने मन मुताबिक कोई बात ना होने से क्रोध और आवेश में ना आए, शांति और धैर्य पूर्ण तरीके से अपनी बात को रखने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां अभी यथावत ही होगी। फिलहाल उसमें कुछ बदलाव होने की अभी संभावना नहीं है। फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से अपने संपर्क सूत्रों का दायरा बढ़ाए। मार्केट में रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या तो हल हो ही जाएगी। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके हर मामले में प्राप्त होता दिख रहा है। प्रेम संबंधों में भी और अधिक मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान बनाकर रखेगा। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- आज का दिन हर मामले में आपको सफलता देने वाला रहेगा। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। अगर किसी को धन उधार दिया हुआ है तो आज उसकी वापसी की उचित संभावना है। घर के लिए किसी खास वस्तु की शॉपिंग भी संभव है। किसी धार्मिक स्थल पर थोड़ा समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- घर अथवा व्यवसाय से संबंधित कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार पर ना होने दें। योजनाएं क्रियान्वित करने से पहले किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लेना जरूरी है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें।
व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग, मीडिया से जुड़े बिजनेस फायदेमंद रहेंगे। निजी कामों में व्यस्तता से बिजनेस के काम घर से ही होंगे। परिवार वालों से मदद मिलेगी। युवाओं को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलना सुनिश्चित है।
लव- परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए एक दूसरे के लिए कुछ समय जरूर निकालें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। इंफेक्शन की समस्या से बचने के लिए साफ सफाई का ध्यान जरूर रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

