रायपुर में गणेश उत्सव की धूम: श्री विघ्नहर्ता गणेश उत्सव समिति ने भगवान गणेश को लगाया 56 भोग
रायपुर: राजधानी रायपुर में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शहर के कई इलाकों में लंबोदर महाराज जी विराजे हुए हैं।


इसी कड़ी में नवदुर्गा नगर चौरसिया कॉलोनी के श्री विघ्नहर्ता गणेश उत्सव समिति द्वारा हर साल की तरह इस साल भी गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है।
इसे भी पढ़ें: Ganesh Pandal On Chandrayaan 3: राजधानी में चंद्रयान 3 की तर्ज पर बन रहा गणेश पंडाल, जानिए इसकी खासियत
सुबह और शाम 8 बजे भक्तगण पंडाल में उपस्थित होकर बप्पा की आरती करते हैं। उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाता है।

वहीं शनिवार को श्री विघ्नहर्ता गणेश उत्सव समिति द्वारा 56 भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण और समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

समिति के सदस्यगण
देवेंद्र रातड़े, लक्की साहू, ईश्वर साहू, सोनू साहू, प्रवीण साहू, सजल सिंह, सिब्बू साहू एवं समस्त समीतिगण और मोहल्लावासी।

