April 21, 2026

जरा हटके: जानिए ट्रेन ड्राइवर की भर्ती कैसे होती है, क्या होनी चाहिए योग्यता

IMG_20230925_101337

रेलवे के क्षेत्र में काम करना हर किसी का सपना होता है। लेकिन क्या आपको पता है की ट्रेन का ड्राइवर बनने के लिए क्या करना पड़ता है अगर नही तो चलिए जानते हैं।


लोको पायलट की भर्ती रेलवे के बाकी पदों की तरह परीक्षा के माध्यम से ही होती है. जो कई अलग-अलग चरणों में पूरी होती है. आइए जानते हैं कि लोको पायलट बनने के लिए क्या करना होता है.

रेलवे में लोको पायलट बनने के लिए आपको कम से कम दसवीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही आपके पास ITI की डिग्री भी होनी चाहिए. यह डिग्री किसी भी ग्रेड मैकेनिकल टेक्नीशियन या फिर इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से हो सकती है.

रेलवे में लोको पायलट की भर्ती शुरुआत में सहायक के तौर पर की जाती है. इसमें भर्ती होने के लिए आपकी उम्र 30 वर्ष से कम होनी जरूरी है.

लोको पायलट बनने के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी होती है. उसके बाद आपका मेडिकल और ट्रेनिंग शुरू कर दिया जाता है.

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पायलट को मालगाड़ी संचालन की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है. बाद में अनुभव के अनुसार उसे पैसेंजर ट्रेन चलाने की अनुमति दी जाती है.


You may have missed