April 29, 2026

18 अक्टूबर का राशिफल: इन्हे रखना होगा अपने सेहत का ध्यान, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी में तरक्की

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष राशि
नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।


वृष राशि
धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

मिथुन राशि
नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना हो सकता है।

कर्क राशि
रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। बातचीत में संतुलित रहें।

सिंह राशि
लाभ के अवसर भी मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि तौ रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं।

कन्या राशि
बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि
परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

धनु राशि
किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार की समस्याओं के निस्तारण में पिता का साथ मिल सकता है।

मकर राशि
भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि
वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

मीन
बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।


You may have missed