April 18, 2026

खुशखबरी! डीजल और पेट्रोल के दाम जल्द होंगे कम, इतने रूपए सस्ता होगा तेल

petrol__diesel_price_19282623

 


बढ़ती महंगाई लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के चलते लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹10 तक की गिरावट होने जा रही है। जिससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी। हालांकि अभी तक इस सिलसिले में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

महंगाई को कंट्रोल करने में होगी मदद
सरकारी ऑयल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने पर विचार कर रही हैं। ऑयल कंपनियों का मुनाफा दिसंबर 2023 तिमाही में 75000 करोड़ रुपये पहुंच सकता है और इसी को देखते हुए कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम घटा सकती हैं। इस कदम से महंगाई को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

2022 के बाद से दामों में नहीं हुई कटौती
बता दें कि अप्रैल 2022 के बाद से सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल के दाम में कोई कटौती नहीं की है। जिसको देखते हुए तेल कंपनियों द्वारा इस मुद्दे पर चर्चा की जा रही है। अगर तेल के दाम कम होते हैं तो यह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले एक बड़ा कदम होगा। कंपनियां अपने स्टेकहोल्डर्स से इसपर राय ले रही हैं। जिसके बाद फैसला हो सकता है।

जाने कितना हुआ कंपनियों को मुनाफा
आपको बता दें कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को जुलाई-सितंबर की तिमाही में 5826.96 करोड़ रुपये का नेट कंसोलिडेटेड प्रॉफिट हुआ है. वहीं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटिड को इसी तिमाही में 8244 करोड़ रुपये का फायदा हुआ. लो क्रूड प्राइसेज और हायर ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) की वजह से मुनाफे में यह उछाल आया था।


You may have missed