April 18, 2026

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर पदों पर होगी भर्ती: जल्दी करें आवेदन आखिरी तारीख नजदीक

vayu se

इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force)  ने अग्निवीर भर्ती (Agniveer recruitment) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये प्रक्रिया 17 जनवरी, 2024 से शुरू हुई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, वे IAF अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से कर सकते हैं।


इस आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 फरवरी, 2024 तक है। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च, 2024 से आयोजित की जाएगी।

योग्यता
पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

इसके लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए।

IAF Agniveervayu Recruitment 2024: ऐसे करें अप्लाई
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले IAF अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेसन करा सकते हैं।

फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।

इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

कितनी देगी होगी फीस?
ऑनलाइन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवार को परीक्षा शुल्क 550 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है।

इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार IAF की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।


You may have missed