Paytm से फास्टैग पेमेंट करने वाले हो जाएं सतर्क: 29 फरवरी के बाद
भारत सरकार द्वारा पेटीएम को पंजीकृत बैंकों की सूची से हटा दिया है। सूची से हटाने के बाद इसका उपयोग नही हो रहा है। सरकार ने भी एडवायजरी जारी करके इसके यूजर्स को यह बता दिया है की अब इसकी सुविधा का उपयोग नही कर पाएंगे जिससे कई यूजर्स अपने पेटीएम वॉलेट और आनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं कर पा रहे हैं।


इसी के साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की संस्था इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) और सरकार ने एडवायजरी जारी करते हुए बताया है कि आपको अपना पेटीएम (paytm ) फास्टैग सरेंडर करना होगा और इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) द्वारा जारी बैंकों जो की पंजीकृत बैंक हैं उनसे फास्टैग खरीदना होगा। पेटीएम पेमेंट बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई के बाद IHMCL ने यह कदम उठाया है।
29 फरवरी के बाद हो जाएगा बंद :
FASTTAG : अगर आप भी पेटीएम (paytm) फास्टैग यूजर है तो आप इसे 29 फरवरी तक इस्तेमाल कर पाएंगे इसके बाद आपको किसी भी आनलाइन पेमेंट बैंक से नया फास्टैग ले सकते हैं। आप बैंक या फास्टैग वितरक के माध्यम से भी फास्टैग ले सकते हैं, आप वहां जाकर जरूरी दस्तावेज देकर और निर्धारित शुल्क देकर फास्टैग प्राप्त कर सकते हैं

