CM अरविंद केजरीवाल को Ed ने किया गिरफ्तार: 22 मार्च को PMLA कोर्ट में किया जाएगा पेश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएम आवास पर दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद अब आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


प्रदर्शनकारियों को दफ्तर तक पहुंचने से रोकने के लिए ED के दफ्तर के बैक गेट पर CRPF बल तैनात किया गया है। जिसके बाद उनका मेडिकल जांच किया जाएगा। जानकारी के अनुसार केजरीवाल की मेडिकल जांच ईडी हेडक्वाटर में करवाई जाएगी।
जिसके लिए आरएमएल हॉस्पिटल की टीम ईडी दफ्तर आएगी। जिसके बाद कल यानि 22 मार्च को उन्हें PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा की ईडी ने दो साल में एक रुपये की रिकवरी नहीं कर पाई है ।
ED दफ्तर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इस बीच घर के बाहर समर्थकों की भीड़ लग गई है। आप के नेताओं ने भी मंथन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक लिए आप की पार्टी आगे की योजना तैयार कर रही है।
ईडी दफ्तर की तरफ जाने वाली सड़क को सील कर दिया गया है।

