June 27, 2026

गर्मी में ठंडी का जुगाड़: उर्फी जावेद ने बनाया पंखे वाला टॉप, देखें Video

IMG_20240407_093639

देश भर में गर्मी शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में लोग आरामदायक और ढीले कपड़े पहन कर गर्मी से निजात पाने की तरकीब लगा रहे हैं. लेकिन उर्फी जावेद तो सौ कदम आगे बढ़ कर अनोखे समर स्पेशल आउटफिट में नजर आईं.


एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपनी अजब-गजब फैशन सेंस और अटपटे ड्रेसिंग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. कभी पत्ते लपेट कर तो कभी जूट के बोरे तो कभी तार लपेट कर सड़क पर बेधड़क निकल जाने वाली उर्फी ने एक बार फिर हद ही कर दी.

उर्फी हाल में अपने समर स्पेशल आउटफिट में नजर आईं, जिसे देख लोगों के होश ही उड़ गए. उर्फी का ये कूल-कूल स्टाइल देख लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया और कहा कि उर्फी तो नहीं सुधरने वालीं.

उर्फी जावेद के इस ड्रेस में दो पंखे लगे हुए नजर आए. ब्लैक कलर के पैंट के साथ सेम कलर के ब्रालेट में उर्फी नजर आईं. लेकिन उनके ब्रालेट टॉप पर दो पंखे भी लगे दिखे जो बकायदा घूम भी रहे थे. इन अनोखे ड्रेस में उर्फी पैपाराजी के लिए पोज भी करती दिखीं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


You may have missed