May 2, 2026

BJP Sankalp Patra 2024: संकल्प पत्र की 5 बड़े वादे, गरीबों को दिए जाएंगे 3 करोड़ घर, मुफ्त राशन…….

pm new

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना चुनाव घोषणापत्र – ‘संकल्प पत्र’ जारी किया गया।


संकल्प पत्र की 5 बड़े वादे…

1. गरीबों को 3 करोड़ घर दिए जाएंगे।

2.गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना 2029 तक चलाया जाएगा।

3. मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 20 लाख रुपए की जाएगी।

4. 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज।

5. एक राष्ट्र, एक चुनाव और एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली शुरू की जाएगी।

PM मोदी ने कहा कि हमारी सरकार गरीब कल्याण को समर्पित है। हम प्रत्येक गरीब परिवार को गरीबी से बाहर निकालने एवं गरिमापूर्ण जीवन स्तर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछले दस वर्षों में हमने गरीब कल्याण के लिए जो कार्य किए हैं, उससे 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। हमारी नीतियों एवं योजनाओं के केंद्र में गरीब का हित निहित है। गरीब के जीवन स्तर में सुधार, उनकी आय में वृद्धि और सम्मानपूर्ण जीवन हमारी प्रतिबद्धता है।

अगले 5 वर्षों के लिए मुफ्त राशन:

हम 2020 से 80+ करोड परिवारों को मुफ्त राशन दे रहें है। हम अगले पांच वर्षों तक पीएम गरीब कल्याण अत्न योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन प्रदान करना जारी रखेंगे।

गरीब की थाली को सुरक्षित रखेंगे:

हमने सब्ज़ियों और दालों के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष (प्राइस स्टेबलाइजेशन फंड) स्थापित करके गरीब की थाली को सुरक्षित किया है। हम दाल, खाद्य तेलों और सब्जियों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनकर गरीब की थाली को सुरक्षित करने के प्रयासों को जारी रखेंगे।

निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं:

हमने आयुष्मान भारत के अंतर्गत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क स्वास्थ्य इलाज प्रदान किया है। हम आयुष्भान भारत और अन्य ऐसी पहलों का विस्तार करके निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं जारी रखेंगे।


You may have missed