April 18, 2026

जिगरी दोस्त निकला दगाबाज! गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला दोस्त, तो प्रेमी ने किया ऐसा कांड…

bibi ka aavaidh sambandh

कोंडागांव। जिले में एक युवक ने अपने सबसे जिगरी दोस्त का मर्डर कर दिया है। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को दोस्त के साथ बिस्तर में न्यूड पकड़ लिया था। जिसके बाद दोनों की दोस्ती टूटी, गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ।


इसी गम में खूब शराब पी और दोस्त को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। फिर हत्या का राज छिपाने मुक्तिधाम में उसकी लाश को जला दिया। मामला कोंडागांव सिटी कोतवाली का है।

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम विजय नुरेटी (45) है। ये मुक्तिधाम के पास ही अपने दोस्त प्रकाश नाग के साथ ही रहता था। विजय का इलाके की ही किसी युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी इसके दोस्त प्रकाश नाग को भी थी। प्रकाश और विजय की गर्लफ्रेंड के बीच भी कैजुअल बातें हुआ करती थी। एक दिन विजय किसी काम से बाहर गया हुआ था।

विजय का आरोप है कि, जब वह अचानक घर लौटा तो देखा कि प्रकाश उसकी गर्लफ्रेंड के साथ बिस्तर में न्यूड लेटा हुआ है। जिसके बाद इसका दोनों के साथ विवाद हुआ। अपनी माशूका के साथ इसने ब्रेकअप कर लिया। दोस्त से दोस्ती तोड़ ली। दोस्तो और मोहब्बत को खोने का गम इसे इस कदर सवार हुआ कि बेदम शराब पीने लगा।

फिर 19 अप्रैल की रात इसने जमकर शराब पी। जिसके बाद यह प्रकाश के पास गया। जहां दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। गुस्से में इसने लाठी से पीट-पीटकर अपने दोस्त की हत्या कर दी।

जिसके बाद डर गया। फिर दोबारा शराब पीने गया। हत्या का राज छिपाने के लिए मृतक के शरीर को जलाने का प्लान बनाया। जिसके बाद उसके पैर में गमछा बांधा। फिर घसीटते हुए उसे मुक्तिधाम लेमर गया।

जिस जगह पर शवों को जलाया जाता है उसी शेड के नीचे दोस्त के शव को रखा। शव के ऊपर लकड़ी डालकर आग लगा दी। फिर वहां से चला गया। 20 तारीख की सुबह इलाके के एक परिवार के सदस्य मुक्तिधाम आए थे। जिन्होंने अधजली लाश देखी। इस बात की खबर फौरान पुलिस को दी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सबसे पहले पुलिस ने मृतक के परिजनों का पता लगाया। जब परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि प्रकाश अपने दोस्त विजय के साथ रहता था। जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके दोस्त को कोंडागांव के ही किसी इलाके से पकड़ा। फिर विजय से पूछताछ की गई। जिसने हत्या का राज खोल दिया। पुलिस को उसने हत्या करने की वजह बताई। अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है। अफसरों का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कुछ ही घंटे के अंदर पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा दिया है।


You may have missed