Akshay Kumar voted for the first time: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने पहली बार किया वोट, कहा– अच्छा लग रहा हैं
मुंबई: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। इस दौरान वह आम वोटरों की तरह जी लाइन में खड़े नजर आएं।


दरअसल अक्षय कुमार को पिछले साल के अगस्त में भारत की नागरिकता हासिल हुई थी। लिहाजा भारतीय के तौर पर उन्होंने पहली बार वोट किया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक़ वोटिंग के दौरान अक्षय कुमार काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने बताय कि वोट करके उन्हें अच्छा लग रहा हैं।
गौरतलब हैं कि देशभर के 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में आज लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान जारी हैं। पांचवे चरण में कुल 49 सीटों पर मतदान किया जा रहा हैं।
इस चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल’ सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हो रहा, जहां से क्रमश: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं।
इनके अलावा इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की चुनावी किस्मत का भी फैसला होगा।
इस दौर में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 ‘थर्ड जेंडर’ के मतदाताओं सहित 8.95 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं और 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं।

