April 29, 2026

रायपुर से बड़ी खबर: गद्दा गोदाम में लगी भीषण आग, 2 लोगों की जलकर मौत

IMG_20240529_181814

रायपुर. राजधानी रायपुर के गोंदवारा स्थित गद्दा गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. इस भीषण आग में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची है.


दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही. मदद के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया ,वहीँ कई निजी फैक्ट्रियों से दमकल की गाड़िया मंगवाई जा रही है . जेसीबी मशीन मंगवाई गई.

फैक्ट्री के अंदर 7 कर्मचारी मौजूद थे , 2 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है , वहीँ पांच कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए, आग स्लीप प्रो गद्दा फैक्ट्री में लगी है।

गुड़ियारी की आग पर काबू पाने की कोशिश चल रही है , जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर निगम की टीम मौजूद है ,3 एंबुलेंस और 2 फायर बिग्रेड मौके पर मौजूद है,अतिरिक्त मदद भी बुलाया जा रहा है ।


You may have missed