April 30, 2026

छत्तीसगढ़ में टूटा पिछले दस सालों का गर्मी का रिकॉर्ड: गुरुवार 46 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा औसत तापमान..

orig_1_1677364629

रायपुर: देश भर के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी प्रचंड गर्मीं महसूस की जा रही हैं। नौतपे के साथ ही हर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा हैं।


बात अगर कल की करे तो छत्तीसगढ़ प्रदेश में पिछले दस सालों का गर्मी का रिकॉर्ड टूट चुका हैं। दरअसल प्रदेश भर में कल औसत तामपान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। जबकि अबतक प्रदेश का अधिकतम तापमान औसतन 45 डिग्री के आसपास ही रहा हैं।

मौसम विभाग की मानें तो 31 मई, 2024 तक ग्रीष्म लहर तथा उष्ण की स्थिति बने रहने की संभावना है। वही आज बस्तर संभाग के जिलों के एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने व आंधी चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक़ आगामी 02 दिनों तक छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है, उसके बाद 1-3°C की गिरावट होने की संभावना है।


You may have missed