April 29, 2026

Exit poll 2024: CG समेत देशभर में BJP को बढ़त, कांग्रेस की झोली में सिर्फ इतनी सीट

IMG_20240601_214332

लोकसभा चुनाव 2024 के सातों फेज की वोटिंग खत्म हो गई है। जिसके नतीजे 4 जून को आएंगे। लेकिन उससे पहले तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल।


सर्वे में जो चीजें सामने आईं हैं उसने विपक्षी दलों और गठबंधन की धड़कन बढ़ा दी है। अधिकांश आंकड़ों में बीजेपी बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस की सीटें लगातार कम होती नजर आ रही है।

अब तक 543 में से 379 सीटों के आंकड़े पेश किए गए हैं जिसके अनुसार NDA को 226 से 266 सीटें मिलती नजर आ रही है। दूसरी ओर इण्डिया गठबंधन के खाते में सिर्फ 109 से 142 सीटें ही आ रही है।

एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में भी 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तरप्रदेश में 69 से 74 और छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें आ सकती हैं।

वहीं इस पर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। सियासी दलों के नेताओं ने इस एग्जिट पोल को लेकर बयान दिया है। बीजेपी ने इस पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि सभी 29 सीटें जीतेंगे। वहीं विपक्ष का कहना है कि इंडिया गठबंधन का अपना सर्वे है।

एमपी की सभी 29 सीटों पर खिलेगा कमल: नरोत्तम मिश्रा
मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एग्जिट पोल के आंकड़ों पर कहा कि एमपी की सभी 29 सीटों पर कमल खिलेगा।

देश में 400 के पार होंगे। मोदी गारंटी और डबल इंजन की सरकार पर जनता ने भरोसा जताया है। छिंदवाड़ा सेट सभी सीटों पर बीजेपी जीतेगी। कुछ दिनों की और बची कांग्रेस और विपक्ष। विपक्ष के झूठ को जनता ने नकार दिया।

सर्वे का तो पता नहीं लेकिन इंडिया गठबंधन का अपना सर्वे है
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे ने एग्जिट पोल के आंकड़ों पर कहा कि इंडिया गठबंधन 295 सीटों पर जीतेगा। हमने मुद्दों पर चुनाव लड़ा है।

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, केजरीवाल ने मुद्दों की बात की। सत्ता पक्ष मटन मुजरा और कई फालतू बातों में उलझा रहा। 4 जून के परिणाम में इंडिया गठबंधन जीत दर्ज कराएगा।

कांग्रेस डबल डिजिट में अपनी जीत दर्ज कराएगी
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस डबल डिजिट में अपनी जीत दर्ज कराएगी। कई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो चुका है। छिंदवाड़ा, मुरैना, रतलाम, मंडल, सीधी समेत अन्य सीट पर कांग्रेस जीत रही है। मोदी समेत बीजेपी के हवा हवाई बातों पर जनता ने विश्वास नहीं जताया। बीजेपी मुजरा, मटन, मंगलसूत्र में उलझी रही। जनता ने इस बार सच्चाई को वोट दिया है। देश में सरकार इंडिया गठबंधन की होगी और मध्य प्रदेश में दो अंको में हम अपनी जीत दर्ज कराएंगे।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का पूरी तरीके से सफाया हो गया है
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस का पूरी तरीके से सफाया हो गया है। एग्जिट पोल में जनता का विश्वास दिखाई दे रहा है। मोदी सरकार और बीजेपी के काम नीतियों पर देश समेत प्रदेश में मतदान किया। विकास और राष्ट्रवादी विचारधारा को देश ने चुना है प्रदेश ने चुना है।


You may have missed