मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा: शाह, राजनाथ, गडकरी के मंत्रालय रिपीट, छत्तीसगढ़ से तोखन साहू को मिली ये जिम्मेदारी
मोदी सरकार 3.0 के विभागों का बंटवारा सोमवार हो गया है… रविवार को मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली थी…इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं….


अमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है…अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है…
एस जयशंकर के पास विदेश मंत्रालय ही रहेगा…वहीं मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है..इसके साथ ही उन्हें शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है…शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है…
वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सांसद तोखन साहू को मोदी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें शहरी विकास मंत्रालय में जिम्मेदारी दी गई है।
कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास ये मंत्रालय है। केंद्र में राज्यमंत्री बनने वाले तोखन साहू 7वें सांसद हैं। वो पहली बार ही लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने हैं।
1 अमित शाह- गृह मंत्रालय
2 राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
3 एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
4 नितिन गडकरी- सड़क परिवहन मंत्रालय
5 अश्विनी वैष्णव- सूचना एवं प्रसारण, रेल मंत्रालय
6 शिवराज सिंह चौहान- कृषि, किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय
7 निर्मला सीतारमन- वित्त मंत्रालय
8 मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा, शहरी विकास मंत्रालय
9 सीआर पाटिल- जलशक्ति मंत्रालय
10 मनसुख मांडविया- श्रम मंत्रालय
11 जेपी नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय
12 चिराग पासवान- खेल मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
13 किरेन रिजिजू – संसदीय कार्यमंत्री, अल्पसंख्यक मंत्रालय
14 अनुपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास
15 राम मोहन नायडू- उड्डयन मंत्रालय
16 सर्वानंद सोनोवाल- पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
17 शांतनु ठाकुर पोर्ट- शिपिंग मंत्रालय (MoS)
18 हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम मंत्रालय
19 रवनीत बिट्टू- अल्पसंख्यक मंत्रालय (MoS)
20 एचडी कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्रालय
21 गिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय
22 पीयूष गोयल- वाणिज्य मंत्रालय
23 ज्योतिरादित्य सिंधिया- दूरसंचार मंत्रालय
24 प्रह्लाद जोशी- उपभोक्ता मामले का मंत्रालय
25 गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय
26 अर्जुनराम मेघवाल- कानून मंत्री
27 श्रीपद नाइक- ऊर्जा मंत्रालय (MoS)
28 तोखन साहू- नगर विकास मंत्रालय (MoS)
29 सुरेश गोपी- संस्कृति और पर्यटन (MoS)
30 ललन सिंह- पंचायती राज कल्याण मंत्रालय, मछली एवं पशुपालन, डेयरी उद्योग

