पं प्रदीप मिश्रा पर भड़के प्रेमानंद महाराज: कहा– तुम किसी काम के नहीं रहोगे
हिंदू धर्म के दो संत एक टिप्पणी को लेकर आपस में भिड़ गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला राधारानी को लेकर है। मध्यप्रदेश के सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधारानी को लेकर एक टिप्पणी की थी।


उनकी टिप्पणी प्रेमानंद महाराज को रास नहीं आई और वे पंड़ित प्रदीप मिश्रा पर भड़क गए। प्रेमानंद महाराज ने प्रदीप मिश्रा को कह दिया की तुम किसी काम के नहीं रहोगे।
पंड़ित प्रदीप मिश्रा की टिप्पणी
दरअसल, पंड़ित प्रदीप मिश्रा ने अपनी कथा के दौरान भक्तो से पूछा था की राधारानी कहा की है तो लोगों का जबाव आया की राधारानी बरसाना की है। इस पर पंड़ित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि राधारानी बरसाना की नहीं है।
इतना ही नही उन्होंने यह भी कहा की कृष्ण भगवान की पत्नियों में राधा का नाम नहीं है। राधारानी के पति का नाम अनय घोष है। राधारानी की सास का नाम जटिला था और उनकी ननद का नाम कुटिला था। राधारानी का विवाह छात्रा गांव में हुआ था।
राधा जी रावल गांव की रहने वाली थी। उनके पिता की कचहरी थी, जिसमें राधा जी साल में एक बार जाती थी, बरस में एक बार आना इसलिए उसका नाम बरसाना पड़ा था।
भड़के प्रेमानंद महाराज
पंड़ित प्रदीप मिश्रा की राधा जी पर की गई टिप्पणी पर प्रेमानंद महाराज भड़क उठे। और पंड़ित प्रदीप को जबाव देते हुए कहा कि तुम कहीं के नहीं रहोगे, राधा जी के बारे में तुम जानते क्या हो, राधारानी प्रकट हुई और सदा प्रकट है।
तुम कभी बरसाना गए हो? तुमको कैसे बताऊं राधा जी क्या हैं। तुम सिर्फ चापलूसी संसार वाले को रिझा सकते हो। तुम राधा जी की शक्ति नहीं जानते हो। तुम देख लेना किसी काम के नहीं रह पाओगे। प्रेमानंद महाराज ने प्रदीप मिश्रा को बरसाना आकर माफी मांगने की बात भी कही।

