BIG BREAKING: T20 जीतते ही विराट कोहली ने लिया संन्यास
इंडिया में आधी रात दिवाली मन रही है। रोहित शर्मा की टीम ने वो सपना पूरा कर दिया, जिसका 17 साल से पूरा होने का इंतजार था। साउथ अफ्रीका 177 का टारगेट आसानी से पूरा कर रही थी। लेकिन, गेंदबाजों को ये मंजूर नहीं था।


साउथ अफ्रीका के हाथों से जीत छीन ली। टी-20 वर्ल्ड कप इंडिया का है। जीत का हीरो कोई एक नहीं पूरी इंडियन टीम है। सूर्यकुमार का वो कैच तो शायद दशकों तक याद रखा जाएगा, जिसकी बदौलत मिलर पवेलियन लौटे।
टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। टीम ने 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीता था। इसी के साथ भारतीय टीम ने ICC ट्रॉफी के 11 साल के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने आखिरी ICC टूर्नामेंट 2013 में जीता था।
विराट कोहली ने लिया संन्यास
भारत को टी0 वर्ल्ड कप जिताने के बाद विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच बने, उन्होंने 76 रन की अहम पारी खेली। मैच के बाद विराट ने कहा, ‘यह मेरा आखिरी टी-20 मैच था, इसलिए उसी तरह खेला। अब नई जनरेशन बागडोर संभाले।’
विराट ने साउथ अफ्रीका के फाइनल में हीरो जैसी भूमिका निभाई। इससे पहले वर्ल्ड कप के 7 मैचों में उनका टोटल स्कोर 75 रन था। अकेले फाइनल में उन्होंने 76 रन की पारी खेल डाली।
भास्कर ने पहले ही अपनी रिपोर्ट में इस बात की पूरी संभावना जाहिर की थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि विराट क्यों बड़े मैचों के गेमचेंजर हैं। आप भी पढ़िए यह रिपोर्ट…
कोहली की 5 मैच विनिंग परफॉर्मेंस
1. वनडे वर्ल्ड कप फाइनल 2011
मुंबई के वानखेड़े में श्रीलंका के खिलाफ इंडिया 275 रन का पीछा कर रही थी। सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग आउट हो चुके थे। सिर्फ 31 रन बने थे। पार्टनरशिप चाहिए थी। कोहली ने सिर्फ 35 रन की पारी खेली, लेकिन गंभीर के साथ मिलकर 83 रन की साझेदारी की। रन चेज में खराब शुरुआत से इंडिया को निकाल लिया।
2. चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल 2013
इंग्लैंड-इंडिया का ये 50-50 ओवर का मैच बारिश के चलते 20-20 ओवर का हो गया था। इंडियन टीम 7 विकेट पर सिर्फ 129 रन बनाए। इसमें कोहली का योगदान 43 रन का था। दोनों टीमों की तरफ से हाईएस्ट स्कोरर कोहली थे। भारत यह मैच जीत गया।
3. टी-20 वर्ल्ड कप 2014 का सेमीफाइनल
ये सेमीफाइनल इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। साउथ अफ्रीका ने इंडिया को 173 रन का टोटल दिया था। विराट कोहली ने 72 रन की नाबाद पारी खेली। 19वें में टारगेट चेज कर लिया।
4. टी-20 वर्ल्ड कप 2016
भारत सुपर 10 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से खेल रही थी। सेमीफाइनल पहुंचने के लिए इंडिया को जीत चाहिए थी। ऑस्ट्रेलिया ने 161 का टारगेट दिया था। भारत ने 14 ओवर में 94 रन बनाए थे। 6 ओवर में इंडिया का स्कोर 23 रन था। 138 जीत के लिए चाहिए थे और कोहली बैटिंग पर आए। शुरू में समय लिया, लेकिन बाद में तेजी से बल्लेबाजी की। 9 चौके और 2 सिक्स लगाए। 82 रन की नाबाद पारी खेलकर जीत दिला दी।
5. टी-20 वर्ल्ड कप 2022
ग्रुप 2 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थीं। पाकिस्तान ने इंडिया को 160 रन का टारगेट दिया था। पाकिस्तानी पेसर्स ने 31 रन पर भारत के 4 विकेट गिरा दिए थे। कोहली क्रीज पर थे, नाबाद 82 रन की पारी खेली। हार्दिक के साथ 113 रन की साझेदारी की और भारत को असंभव सी जीत दिला दी

