April 30, 2026

IED की चपेट में आने से 2 जवान शहीद: शहीद जवानों को दिया गॉड ऑफ ऑनर

IMG-20240718-WA0003

बीजापुर जिले के तरेंम थाना क्षेत्र के मंडी मरका जंगल मे माओवादियो के लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से 2 एसटीएफ के जवान शहिद हो गए है|


साथ ही आइईडी ब्लास्ट से 4 जवान भी घायल हुए हैं| जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर से रायपुर के लिए एयरलिफ्ट किया गया हैं|

वहीं इस घटना में शहिद हुए 2 जवानों को जगदलपुर के पुलिस लाइन में गॉड ऑफ ऑनर दिया गया|

वही मौके पर मौजूद बस्तर सांसद ,महापौर जगदलपुर, चित्रकोट विधायक, बस्तर आई जी, कमिश्नर बस्तर, कलेक्टर बस्तर, पुलिस अधीक्षक ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गृहग्राम के लिए रवाना किया गया|

घटना के संबंध में बस्तर आई जी सुंदर राज पी ने बताया कि एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सीआरपीएफ, डीआरजी ,एसटीएफ़ के जवान सर्चिंग पर निकले थे|

तभी माओवादियो के लगाए गए आइईडी की जद में आ गए थे और 2 जवान शहीद हो गए| इधर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम नारायणपुर और रायपुर के लिए रवाना कर दिया गया हैं।


You may have missed