कांस्टेबल के 7411 पदों पर भर्ती: फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित
पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 7411 पदों पर जल्द ही भर्ती होने जा रही है। जिसकी परीक्षा पिछले साल कराई गई थी। वही अब चयन भर्ती शाखा ने फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित कर दी है।


मध्यप्रदेश पुलिस विभाग की ओर से फिजिकल टेस्ट का आयोजन 23 सितंबर से 9 नवंबर तक किया गया है। यह शारीरिक परीक्षा प्रदेश के 10 जिला मुख्यालयों में कराई जाएगी।। उम्मीदवारों से पीपीटी में 800 मीटर की दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद जैसी परीक्षा ली जाएगी।
फिजिकल टेस्ट की तारीखें घोषित
बता दें कि साल 2023 में 12 अगस्त से 12 सितंबर के बीच कर्मचारी चयन मंडल ने ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी जिसका परिणाम 7 मार्च को जारी किया गया था। जिसके बाद अब फिजिकल टेस्ट की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल की रिपोर्ट के बाद फिजिकल टेस्ट का कार्यक्रम तय कर दिया है।
फिजिकल टेस्ट के अंक मिलाकर बनेगी मेरिट
बता दें कि इस बार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा के अंकों के साथ ही फिजिकल टेस्ट के अंक भी जुड़ेंगे और इसके बाद ही मेरिट लिस्ट बनेगी। फिजिकल टेस्ट में अभ्यार्थियों को 800 मीटर की दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद के लिए परीक्षा देनी होगी। पीपीटी के लिए सभी अभ्यर्थियों को मंडल की वेबसाइट पर उनके लिए जारी सूचना पत्र लेकर जाना होगा। परीक्षा सुबह छह बजे से होगी।
फिजिकल टेस्ट निम्नलिखित स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे:
भोपाल: मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, लाल पटेड ग्राउंड जहांगीराबाद में आयोजित होगी
इंदौर: पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित होगी
जबलपुर: परेड ग्राउंड 6वीं वाहिनी रांझी में आयोजित होगी
ग्वालियर: परेड ग्राउंड 14वीं वाहिनी में आयोजित होगी
उज्जैन: महानंदा एरीना ग्राउंड, देवास रोड में आयोजित होगी
सागर: शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होगी
टीवा: पटेड ग्राउंड 9वीं वाहिनी में आयोजित होगी
बालाघाट: फुटबॉल ग्राउंड 36वीं वाहिनी में आयोजित होगी
रतलाम: भगत सिंह शासकीय पीजी कॉलेज, बस स्टैंड के पास में आयोजित होगी
मुरैना: परेड ग्राउंड 5वीं वाहिनी में आयोजित होगी

