SBI बैंक में निकली बंपर भर्ती: जानिए कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 1040 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 अगस्त है।


उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते है वे जल्द ही आधिकारिक साइट पर विजिट करे। यह भर्ती स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर रिसर्च टीम, डेवलपमेंट मैनेजेर, रिलेशनशिप मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर निकाली गई है।
उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते है वे अधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। यह भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पोर्टल पर अपना पंजीकरण करान होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
कुल पद- 1040
पदों का विवरण
सेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड) – 2
सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट) – 2
प्रोजेक्ट डेवेलपमेंट मैनेजर (टेक्नोलॉजी) – 1
प्रोजेक्ट डेवेलपमेंट मैनेजर (बिजनेस) – 2
रिलेशनशिप मैनेजर – 273
वीपी वेल्थ – 600
रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड – 32
रिलेशनशिप हेड – 6
इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट – 56
इन्वेस्टमेंट ऑफिसर – 49
उम्र सीमा-
रिजनल हेड ऑफिसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 35 साल और ज्यादा से ज्यादा 50 साल के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता-
रिजनल हेड ऑफिसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए।संबंधित फील्ड में कम से कम 12 साल का अनुभव होना जरूरी है।
वेतनमान-
वीपी वेल्थ के लिए 45 लाख रुपए सालाना, इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए करीब 27 लाख रुपए सालाना, रिलेशनशिप मैनेजर के लिए 30 लाख रुपए सालाना, सेंट्रल रिसर्च टीम के लिए 61 लाख रुपए सालाना, सेंट्रल रिसर्च टीम के लिए 20.50 लाख रुपए सालाना, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (टेक) के लिए 30 लाख रुपए सालाना, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर(बिजनेस) के लिए 30 लाख रुपए सालाना और रीजनल हेड के लिय 66.5 लाख रुपया सालाना सैलरी तय की गई है।
आवेदन शुल्क –
आवेदन के दौरान अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग उम्मीदवारों को निर्धारित 750 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

