November 21, 2026

राजधानी में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा: 6 महिला और 1 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

sex racket news

रायपुर पुलिस लगातार देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बीते दिनों ही पुलिस तेलीबांधा स्थित एक होटल में छापामार कार्रवाई करते हुए 11 युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया था।


वहीं अब रायपुर पुलिस ने एक और बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक घर में छापामार कार्रवाई करते हुए 6 महिला और 1 पुरुष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। यहां जानकी नगर के गोकुल विहार में स्थित एक घर में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।

पुलिस को लंबे समय से इसकी सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने घर पर दबिश दी और छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने घर के अंदर से 6 महिलाओं और 1 पुरुष को अप्प्तीजनक हालत में गिरफ्तार किया है।


You may have missed