September 30, 2026

CG LOCKDOWN BREAKING : जिले में छूट के साथ 27 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जाने कीन्हे मिली छूट

lauk2

कोरबा। छत्तीसगढ़ में कोरोना रिटर्न के बाद से राज्य सरकार सतर्क हो गई है। लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए एक बार फिर लॉक डाउन का ऐलान कर दिया गया है। इसी बिच एक खबर कोरबा जिले से सामने आ रही है जहां कोरबा जिले में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बता दें कि पहले ही प्रशासन ने 12 से 21 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया था। मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने कोरबा जिला प्रशासन ने 27 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है।


इसे भी पढ़े- LOCKDOWN 2021 : पुरे देश में 30 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन, जानिए क्या है सच

प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार मेडिकल स्टार्स, इमरजेंसी सेवाओं और डोर टू डोर सब्जी और फल बेचने की होगी अनुमति। प्रशासन ने सब्जी विक्रेताओं को 7 से 11 तक की छूट दी गई है। वहीं, बैंक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ही खुले रहेंगे। इससे पहले जशपुर जिला प्रशासन ने भी लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। जशपुर प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार प्रशासन ने 26 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ मेडिकल दुकानों को छूट रहेगी। वहीं सब्जी, फल, और किराना सामान की घर पहुंच सेवा को अनुमति होगी लेकिन दुकान नहीं खोल सकेगें।


You may have missed