April 19, 2026

LOCKDOWN 2021 : पुरे देश में 30 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन, जानिए क्या है सच

lauk daun

देश-प्रदेश में एक बार फिर कोरोना रिटर्न के बाद कई राज्यों व जिलों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया  है, तो वही कई जगहों पर सख्त पाबंदी के साथ नाईट कर्फ्यू  लगाया गया है |  कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच, लोगों को एक बार फिर आशंका हो रही है कि क्या पूरे देश में एक बार फिर सम्पूर्ण लॉकडाउन लगने जा रहा है। लोगों की इस चिंता को बढ़ावा मिल रहा है वायरल मैसेज से फुल लॉकडाउन को लेकर इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक मैसेज में दावा दिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है।


पीआईबी ने इस दावे को फर्जी करार दिया है और कहा है कि भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन के संबंध में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। लोगों ने अपील की है कि कृपया ऐसी भ्रामक तस्वीरों या संदेशों को साझा न करें।


You may have missed