June 3, 2026

गर्ल्स हॉस्टल से अंडरगारमेंट्स चोरी: पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, आरोपी ने छात्राओं से कहा– वापस आऊंगा…

IMG-20241118-WA0006

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है| जहां पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल से अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले एक बदमाश युवक को गिरफ्तार किया है।


युवक रविवार रात करीब 12 बजे छत से कूदकर जीएनएम इंस्टीट्यूट के गर्ल्स हॉस्टल में पहुंचा। हॉस्टल में नर्सिंग की करीब 85 छात्राएं मौजूद थीं।

इसे भी पढ़े: चड्डी चोर के आतंक से लोग परेशान: महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराते युवक CCTV में कैद

बदमाश एक-एक करके हॉस्टल के कमरों के दरवाजे खटखटाने लगा। शुरू में तो लड़कियों ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब ये बार-बार होने लगा तो लड़कियां डर गईं और चिल्लाने लगीं। इसी बीच बदमाश एक कमरे के भीतर दाखिल हो गया।

इसे भी पढ़े: चोरी का अनोखा मामला: करेला चोर से किसान हुआ परेशान, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

कमरे के भीतर से बदमाश लड़कियों के अंडरगारमेंट्स उठाने लगा। इस बीच बाकी लड़कियों ने जब उसे रोकने की कोशिश कि तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।

इसे भी पढ़े: हैरान कर देने वाला मामला: महिला ने पड़ोसी पर लगाए अंडरगारमेंट्स चोरी करने के आरोप, 20 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान

इस हमले में कुछ लड़कियों को चोट भी आई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान राहुल नेम के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़े: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड: लड़की के परिजनों ने कर लिया किडनैप, जंगल ले जाकर किया ऐसा कांड, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

पुलिस को आरोपी राहुल नेम की पाकेट से छात्राओं के अंडरगारमेंट्स मिले हैं। वहीं जब पुलिस उसे पकड़कर ले जा रही थी तो उसने छात्राओं को धमकी दी कि वो वापस आएगा। जिसके चलते हॉस्टल की लड़कियां डरी हुई हैं।

इसे भी पढ़े: दिल दहला देनी वाली घटना: शिव जी को प्रसन्न करने पोते ने दादी के साथ किया ऐसा काम, मामला जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि आरोपी राहुल नेम नशे में था। वहीं पूरा मामला सामने आने के बाद छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर सुरक्षा में कोताही बरतने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़े: बड़े पैमाने पर निरस्त होंगे राशन कार्ड!… नहीं मिलेगा खाद्यान और दूसरी सुविधा!… पढ़े पूरी खबर बाद में ना हो कोई प्रॉब्लम

परिजनों का कहना है कि हॉस्टल में वार्डन मौजूद नहीं थी। सिर्फ एक चौकीदार है, उसी पर हॉस्टल और वहां रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा का जिम्मा है। छात्राओं के कमरों में कुंडी तक नहीं लगी है।

इसे भी पढ़े: मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर: CM साय ने फिर दोहराया 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प

नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर की प्राचार्य अनीता सोनी ने बताया यहां पर कल वार्डन भी छुट्टी पर थी। दूसरी वार्डन को भी यहां अटैच किया गया है इसके अलावा कई बार हमने भी लिखित शिकायत ऊपर अधिकारियों को दी है।


You may have missed