April 22, 2026

Redmi Note 14 5G Series Launch : रेडमी नोट 14 5G सीरीज की भारत में लॉन्चिंग आज

IMG-20241209-WA0002

Redmi Note 14 5G Series Launch : सोमवार 9 दिसंबर 2024 को भारत में Redmi Note 14 5G Series के नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे।


रेडमी नोट 14 5G सीरीज में कंपनी Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro Plus स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी। इसके अलावा शाओमी आउटडेर स्पीकर और रेडमी बड्स 6 भी आज इवेंट में लॉन्च होंगे।

रेडमी नोट 14 5G सीरीज की कितनी है कीमत
Redmi Note 14 5G Series Launch : रेडमी नोट 14 प्रो+ 5G स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की प्रभावी कीमत (बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज डिस्काउंट) के साथ) 29,999 रुपये है। 8जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का प्रभावी दाम 31,999 रुपये और 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज का दाम 34,999 रुपये है।

इसे भी पढ़ें: BAAGHI 4 NEW POSTER : बागी 4 का में खलनायक बनकर संजय दत्त की एंट्री, फिल्म का एक और नया पोस्टर जारी

Redmi Note 14 5G Series Launch : रेडमी नोट 14 प्रो 5G के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की प्रभावी कीमत (बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ) 23,999 रुपये है। 8जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का प्रभावी दाम 25,999 रुपये है।

Redmi Note 14 5G Series Launch : रेडमी नोट 14 5G के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की प्रभावी कीमत (बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ) 17,999 रुपये है। 8जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट का प्रभावी दाम 18,999 रुपये है।

Redmi Note 14 5G Series Launch : रेडमी मोट 14 5जी सीरीज की बिक्री 13 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरु हो गई है। इन फोन्स की सेल शाओमी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और कंपनी के सभी रिटेल आउटलेट पर शुरु हुई..तीनों फोन्स को फ्लिपकार्ट मिनिट्स के जरिए खरीदा जा सकेगा यानी फोन ऑर्डर होने 30 मिनट के अंदर डिलीवर हो जाएगा।

शाओमी अल्ट्रा सिम पावर बैंक लॉन्च

शाओमी अल्ट्रा सिम पावर बैंक लॉन्च। यह पावरबैंक 4900mAh बैटरीक्षमता के साथ आता है। इसकी मोटाई 10mm और वजन 93 ग्राम है। इसमें टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इस डिवाइस का Crowdfunding price 1799 रुपये है। डिवाइस की बिक्री 13 दिसंबर से मी की वेबसाइट पर शुरु होगी।

रेडमी नोट 14 5जी बैटरी
फोन में 5110mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

रेडमी नोट 14 5जी कैमरा

रेडमी नोट 14 5जी में प्राइमरी सोनी कैमरा के साथ अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि दिन व रात में OIS सपोर्ट के चलते बेहतर फीचर्स मिलेंगे। हैंडसेट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5, IP64 रेटिंग दी गई है।
रेडमी नोट 14 5G लॉन्च

रेडमी नोट 14 5जी में सेगमेंट की सबसे ब्राइट डिस्प्ले दी गई है जो 1700 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

रेडमी बड्स 6 लॉन्च

रेडमी बड्स 6 को 2,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। रेडमी बड्स 6 डुअल स्पीकर्स के साथ आता है।

3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले

रेडमी नोट 14 5जी स्मार्टफोन 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

5500mAh बड़ी बैटरी

रेडमी नोट 14 5जी स्मार्टफोन को 5500mAh बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। हैंडसेट की बैटरी पूरे एक दिन तक चलने का दावा किया गया है।


You may have missed