April 22, 2026

राजधानी में चाकूबाजी: युवक को चाकू मारकर इंस्टाग्राम पर आया LIVE, FIR करने पर फिर चाकू मारने की दी धमकी

IMG-20241221-WA0000

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं…दरअसल, एक बार फिर राजधानी में जेल से छूटकर आए आरोपी ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है… युवक को चाक़ू मारने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फिर से चाकू मारने की धमकी दी..

जानकारी के मुताबिक, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. यहां एक 18 वर्षीय युवक आरव धोटे पर मोहल्ले के ही प्रीतम यादव ने हमला कर दिया. घटना 19 दिसंबर की शाम 7:30 बजे की है. आरव बाजार गया हुआ था, इस दौरान अमृत चौक के पास प्रीतम ने नुकीली चीज से दाहिने पैर पर वार कर दिया. जिससे आरव बुरी तरह से घायल हो गया.


इसे भी पढ़ें: पिता बनने की चाह में निगल लिया जिंदा चुजा: तांत्रिक के चक्कर में गई जान

थाने में FIR दर्ज करवाने पर आरोपी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दोबारा चाकू मारने की धमकी दी. इस वीडियो में आरोपी प्रीतिम अपने साथियों के साथ हाथ में धारदार हथियार लेकर दोबारा चाकू मरने की धमकी दे रहा है। घटना की जानकारी के बाद टिकरापारा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.


You may have missed