May 26, 2026

भखारा शराब दुकान में बदमाशों का आतंक: मारपीट कर कर्मचारी का मोबाइल लेकर हुए फरार, पूरी घटना CCTV में कैद

IMG-20250101-WA0002

धमतरी जिले के भखारा स्थित सरकारी शराब दुकान में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया है…जहां करीब आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट करते हुए शराब दुकान के कर्मचारी का मोबाइल लेकर फरार हो गए….

पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है…वही इस मामले में भखारा थाना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है…


बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर की रात करीब आधा दर्जन बदमाश शराब दुकान में आए और शराब दुकान के कर्मचारी के साथ गाली गलौज करने लगा…

वही लाठी डंडे से मारपीट करते हुए मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गए… इसके बाद कर्मचारी ने इसकी सूचना थाने में दी…

इसे भी पढ़ें: ट्रक के पीछे जा घुसी कार: हादसे में दो भाईयों की मौत, देखें VIDEO

पुलिस ने शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।


You may have missed