भखारा शराब भट्ठी में गुण्डागर्दी और लूटपाट: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
भखारा: धमतरी जिले के भखारा स्थित शराब दुकान में गुंडागर्दी करते हुए लूटपाट करने वाले दो नाबालिक सहित 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है… वहीं भखारा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का नगर में जुलूस भी निकाली…
बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर की रात भखारा के शराब दुकान में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया… वही बदमाश लाठी डंडे और रॉड लेकर पहुंचे थे…


इसे भी पढ़ें: भखारा शराब दुकान में बदमाशों का आतंक: मारपीट कर कर्मचारी का मोबाइल लेकर हुए फरार, पूरी घटना CCTV में कैद
जहां पर शराब दुकान की कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गए… जिसकी शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी…
इसे भी पढ़ें: भखारा में कट्टे की नोक पर ज्वेलर्स से लूट: युवक-युवती ने दिया घटना को अंजाम
वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने ग्राम गुजरा के वेद नारायण ध्रुव, हेमसागर मांडवी, दानेश्वर साहू विनोद साहू और दो नाबालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया…
इसे भी पढ़ें: ट्रक के पीछे जा घुसी कार: हादसे में दो भाईयों की मौत, देखें VIDEO
जिस पर सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया… फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें: CG में बड़ा हादसा: विधायक अजय चंद्राकर की कार को हाइवा ने मारी ठोकर, कार के पीछे का हिस्सा पूरी तरह डेमेज
आरोपी (01) वेदनारायण उर्फ बेदू पिता भागीरथी ध्रुव उम्र 20 वर्ष साकिन गुजरा थाना भखारा जिला धमतरी (छ०ग०)
(02) हेम सागर मंडावी पिता हेमन्त कुमार उम्र 20 वर्ष साकिन गुजरा थाना भखारा जिला धमतरी (छ०ग०)
(03) दानेश्वर साहू उर्फ दानु पिता विसालिक राम साहू उम्र 20 वर्ष साकिन गुजरा थाना भखारा जिला धमतरी (छ०ग०)
(04). विनोद साहू पिता अरूण साहू उम्र 23 वर्ष साकिन गुजरा थाना भखारा जिला धमतरी (छ०ग०) एवं दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल थे


